
Chief Minister Youth Self Employment Scheme : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana) चलाई जा रही है। इस योजना के तहत अपना उद्योग शुरू करने के लिए
₹25 लाख और सेवा क्षेत्र का व्यवसाय शुरू करने के लिए ₹10 लाख तक का बैंक ऋण मिल सकता है। साथ ही सरकार की ओर से परियोजना लागत पर 25% तक मार्जिन मनी सहायता का प्रावधान है। योजना की मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| विभाग | MSME एवं उद्योग विभाग |
| उद्देश्य | युवाओं को स्वरोजगार देना |
| शुरुआत | 2018-19 |
| अधिकतम ऋण | ₹25 लाख |
| सेवा क्षेत्र ऋण | ₹10 लाख |
| सरकारी सहायता | 25% तक |
| आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
पात्रता (Eligibility)
आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी हो।
आयु 18 से 40 वर्ष हो।
न्यूनतम हाईस्कूल पास हो।
किसी बैंक या वित्तीय संस्था का डिफॉल्टर न हो।
आवेदक सरकारी या निजी नौकरी में कार्यरत न हो।
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड,
- पैन कार्ड,
- निवास प्रमाण पत्र,
- हाईस्कूल मार्कशीट,
- फोटो,
- बैंक पासबुक,
- परियोजना रिपोर्ट तथा
- लागू होने पर जाति प्रमाण पत्र।
आवेदन कैसे करें ?
आधिकारिक पोर्टल खोलें।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
व्यक्तिगत एवं व्यवसाय संबंधी जानकारी भरें।
प्रोजेक्ट रिपोर्ट और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन सबमिट करके रसीद सुरक्षित रखें।
जिला समिति की जांच के बाद आवेदन बैंक भेजा जाता है। बैंक की स्वीकृति पर ऋण मिलता है।
महत्वपूर्ण FAQ
Q. कितना लोन मिलता है? ANS. उद्योग के लिए ₹25 लाख और सेवा क्षेत्र के लिए ₹10 लाख तक।
Q. क्या पूरी राशि माफ होती है ? ANS. नहीं, यह बैंक ऋण है। पात्रता के अनुसार मार्जिन मनी सहायता मिलती है।
Q. आवेदन कहां करें ?
ANS:- ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर।
विशेष जानकारी: सामान्य वर्ग का अंशदान 10% तथा विशेष श्रेणी (SC/ST/OBC/अल्पसंख्यक/महिला/दिव्यांग) का 5% निर्धारित है। मार्जिन मनी सफलतापूर्वक दो वर्ष उद्यम संचालन के बाद अनुदान में परिवर्तित हो सकती है।
नोट: आवेदन से पहले पोर्टल पर उपलब्ध नवीनतम दिशा-निर्देश अवश्य पढ़ें।