EPFO Grievance Online : EPFO Grievance कैसे डालें? घर बैठे शिकायत दर्ज करने का आसान तरीका..

EPFO Grievance Online

EPFO Grievance Online : अगर आपका PF क्लेम रिजेक्ट हो गया है, KYC अपडेट नहीं हो रही, Joint Declaration अटक गई है या EPFO की किसी भी समस्या का समाधान नहीं मिल रहा है, तो आपके पास सबसे असरदार तरीका होता है — EPFO Grievance दर्ज करना।

Join Whatsapp Channel
Join Telegram channel

लेकिन सबसे बड़ी परेशानी यहां आती है कि आखिर शिकायत में लिखें क्या? बहुत से लोगों को अंग्रेज़ी नहीं आती या उन्हें प्रोफेशनल तरीके से शिकायत लिखना नहीं आता। ऐसे में लोग गलत मैटर लिख देते हैं और शिकायत सही तरीके से आगे नहीं बढ़ पाती।

इस आर्टिकल में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे:

  • EPFO Grievance कैसे डालें?
  • सही Member ID कैसे चुनें?
  • ChatGPT से 30 सेकंड में प्रोफेशनल मैटर कैसे लिखें?
  • File Upload Error कैसे ठीक करें?
  • Grievance Status कैसे चेक करें?
  • शिकायत के बाद भी समाधान न मिले तो क्या करें?

Table of Contents

EPFO Grievance क्या है ?

EPFO Grievance एक ऑनलाइन शिकायत प्रणाली है जहां PF सदस्य अपनी समस्याएं दर्ज कर सकते हैं।

अगर आपकी इनमें से कोई समस्या है:

  • PF Claim Reject हो गया
  • KYC Pending है
  • UAN Block हो गया
  • Passbook नहीं खुल रही
  • Date of Exit अपडेट नहीं हुई
  • Employer सहयोग नहीं कर रहा
  • Pension संबंधित समस्या है
  • Aadhaar Authentication Error आ रहा है

तो आप EPFO Grievance Portal पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।


EPFO Grievance कैसे डालें ? Step-by-Step Process

Step 1: EPFO Grievance Portal खोलें

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में Google खोलें और सर्च करें:

EPFO Grievance

इसके बाद आपको “Register Grievance” वाला ऑप्शन दिखाई देगा। उसी पर क्लिक करें।


Step 2: सही Category चुनें

अब आपके सामने कुछ ऑप्शन आएंगे:

  • PF Member
  • EPS Pensioner
  • Employer
  • Others

अगर आप PF अकाउंट होल्डर हैं तो PF Member चुनें।


Step 3: UAN Number डालें

अब:

  • अपना UAN Number डालें
  • Captcha भरें
  • “Get Details” पर क्लिक करें

इसके बाद आपका लिंक मोबाइल नंबर दिखाई देगा।


Step 4: OTP Verify करें

अब “Get OTP” पर क्लिक करें।

ध्यान रखें:

  • आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए
  • EPFO का OTP कई बार 5 Digit का भी आता है

OTP डालकर Verify करें।


Step 5: Personal Details भरें

अब आपको अपनी जानकारी भरनी होगी:

  • Address
  • State
  • Email ID
  • Alternative Mobile Number

ध्यान रखें कि Email ID जरूर डालें क्योंकि शिकायत की अपडेट वहीं भी आती है।


सबसे जरूरी Step — सही Member ID चुनें

यहीं पर सबसे ज्यादा लोग गलती करते हैं।

अगर आपके पास कई Member IDs हैं, तो वही Member ID चुनें जिसमें समस्या है।

उदाहरण:

अगर समस्या दूसरी कंपनी वाले PF अकाउंट में है और आपने चौथी Member ID चुन ली, तो शिकायत गलत PF Office में चली जाएगी।

इसलिए Member ID ध्यान से चुनें।


मोबाइल यूज़र्स के लिए जरूरी जानकारी

अगर आप मोबाइल से Grievance डाल रहे हैं, तो Browser में पहले:

“Desktop Mode”

ON कर लें।

क्योंकि Mobile Version में कई बार Member ID Select नहीं होती और वेबसाइट बार-बार Error देती है।


Grievance Category कैसे चुनें ?

अब आपको अपनी समस्या के अनुसार Category चुननी होगी।

जैसे:

  • PF Final Withdrawal
  • KYC Related
  • Passbook Issue
  • UAN Related
  • Aadhaar Authentication
  • Technical Error
  • Pension Issue
  • Claim Rejection

अगर Exact Category नहीं मिल रही, तो सबसे मिलती-जुलती Category चुनें।


Documents कैसे Attach करें ?

Grievance के साथ आपको संबंधित Proof भी Attach करना जरूरी है।

उदाहरण:

अगर Claim Reject हुआ है तो:

  • पहला Screenshot: Reject Reason
  • दूसरा Screenshot: सही जानकारी का Proof

दोनों को PDF बनाकर Attach करें।


JPG को PDF कैसे बनाएं ?

Google पर सर्च करें:

JPG to PDF

फोटो अपलोड करें और PDF डाउनलोड कर लें।


File Upload Error कैसे ठीक करें ?

अगर Upload करते समय Error आए:

“Please Select a Valid File Name”

तो इसका मतलब आपकी File Name गलत है।

गलत तरीका:

Suresh Reject.pdf

सही तरीका:

SureshReject.pdf

यानी File Name में Space नहीं होना चाहिए।


Final Submit कैसे करें ?

अब:

  • Attach File पर क्लिक करें
  • Add करें
  • सारी जानकारी Verify करें
  • Submit पर क्लिक करें

बस आपकी Grievance सफलतापूर्वक दर्ज हो जाएगी।


EPFO Grievance Status कैसे चेक करें ?

Submit करने के बाद आपको एक:

Registration Number

मिलेगा। इसे सुरक्षित रखें।

अब “View Status” में जाकर:

  • Registration Number
  • Mobile Number / Email ID
  • Captcha

भरें और Status चेक करें।


EPFO कितने दिन में जवाब देता है ?

आमतौर पर:

  • 7 दिन से 14 दिन

के अंदर जवाब मिल जाता है।

अगर ज्यादा Workload हो तो थोड़ा समय अधिक लग सकता है।


अगर शिकायत के बाद भी समाधान नहीं मिले तो क्या करें ?

अगर Grievance डालने के बाद भी समस्या हल नहीं होती:

  1. Grievance का Screenshot लें
  2. Registration Number सेव करें
  3. संबंधित PF Office जाएं
  4. वहां दिए गए अधिकारी से संपर्क करें

Status में उस अधिकारी का नाम भी दिखाई देता है जो आपके केस को देख रहा होता है।


EPFO Grievance डालते समय जरूरी बातें

  • सही Member ID चुनें
  • Browser में Desktop Mode ON रखें
  • Documents PDF में Attach करें
  • File Name में Space न रखें
  • Email ID जरूर डालें
  • Registration Number सुरक्षित रखें

निष्कर्ष

अब EPFO Grievance डालना पहले जितना मुश्किल नहीं रहा। सबसे बड़ी समस्या होती थी कि शिकायत में क्या लिखें, लेकिन अब ChatGPT की मदद से आप 30 सेकंड में Professional Grievance मैटर तैयार कर सकते हैं।

अगर आपका PF Claim अटका हुआ है या EPFO से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो ऊपर बताए गए तरीके से आसानी से शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

इस जानकारी को वीडियो के माध्यम से देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, क्योंकि वीडियो में आपको बेहतर तरीके से समझ में आएगा


FAQ (Frequently Asked Questions)

Q1. EPFO Grievance क्या है ?

EPFO Grievance एक ऑनलाइन शिकायत प्रणाली है जहां PF सदस्य अपनी समस्याएं दर्ज कर सकते हैं।


Q2. EPFO Grievance डालने के लिए क्या जरूरी है ?

आपके पास UAN नंबर और आधार लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए।


Q3. क्या मोबाइल से Grievance डाल सकते हैं ?

हां, लेकिन Browser में Desktop Mode ON करना जरूरी है।


Q4. Grievance का जवाब कितने दिन में आता है ?

आमतौर पर 7 से 14 दिनों के अंदर जवाब मिल जाता है।


Q6. File Upload Error क्यों आता है ?

अगर File Name में Space होता है तो Upload Error आ सकता है।


Q7. क्या हिंदी में Grievance लिख सकते हैं ?

हां, लेकिन अंग्रेज़ी में लिखना ज्यादा बेहतर माना जाता है।


Q8. शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो तो क्या करें ?

आप संबंधित PF Office जाकर अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

Translate »
ESIC Gateway : ESIC Gateway क्या है चलिए जानते हैं इसके बारे में.. Minimum Wage Guarantee : श्रमिकों को मोदी सरकार का नया तोहफा… देश में नया श्रम कानून लागू, Gateway esic : ESIC Account Login Process क्या है, और इसके फायदे क्या है.?