EPFO Interest Rate: श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी ने 10 फरवरी को हुई बैठक में इस साल के लिए दिए जाने वाले ब्याज के इंटरेस्ट रेट के बारे में जानकारी दी | 2023-24 वर्ष के लिए दिए जाने वाला पीएफ का ब्याज जो की 2024 में सभी कर्मचारियों के खाते में दिया जाएगा, उसकी ब्याज दर निर्धारित कर दी गई है | जो पिछले 3 सालों से सर्वाधिक है, 2024 वर्ष के लिए 8.25% वार्षिक ब्याज की दर से सभी पीएफ कर्मचारियों के खाते में दिया जाएगा |
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) के केंद्रीय न्यायसी बोर्ड ( CBT) के द्वारा सभी कर्मचारियों के लिए पिछले साल के तुलना में 0.10% ब्याज दर अधिक देने का ऐलान किया है | जिसका मतलब है वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ब्याज दर 8.25% रहेगा | पीएफ सदस्यों के खाते में उनकी बेसिक सैलरी का 15.67% ( 12% + 3.67%) पर ही ब्याज दिया जाता है, ध्यान रहे पेंशन पर कोई भी ब्याज नहीं दिया जाता मतलब पेंशन में जमा धनराशि ब्याज मुक्त होती है |
EPFO Interest Rate
वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए EPFO के द्वारा जारी किया गया EPFO Interest Rate पिछले तीन सालों में सर्वाधिक है ( 8.25% ), पिछले कुछ सालों के PF के दरों की जानकारी निम्न प्रकार से दी गई है |
वित्तीय सत्र | ब्याज दर |
2015-2016 | 8.75% |
2016-17 | 8.65% |
2017-18 | 8.55% |
2018-19 | 8.65% |
2019-20 | 8.50% |
2020-21 | 8.55% |
2021-22 | 8.10% |
2022-23 | 8.15% |
2023-24 | 8.25% |
8.25% EPFO Interest Rate से कितना पैसा मिलेगा ?
8.25% ब्याज की सभी पीएफ मेंबर को कितना पैसा मिलेगा इसको हम एक टेबल के माध्यम से जानेंगे, ध्यान रहे यह धनराशि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ही मान्य है, इस वित्तीय वर्ष के लिए पीएफ का ब्याज दर 8.25% के आधार पर गणना की गई है..
PF धनराशि लाख के अनुसार ( 15.67% ) | आपको कितना पैसा मिलेगा ( PF + Interest ) |
PF धनराशि 1 लाख होने पर | 1,08250 |
PF धनराशि 2 लाख होने पर | 2,16,500 |
PF धनराशि 3 लाख होने पर | 3,24,750 |
PF धनराशि 4 लाख होने पर | 4,33,00 |
PF धनराशि 5 लाख होने पर | 5,41,250 |
यह भी पढ़ें :- EPFO Customer Care Number: epfo का हेल्पलाइन नंबर जारी, 2 मिनट में होगा समस्या का समाधान
EPFO Interest Rate कब तक खाते में दिया जाएगा ?
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 8.25% जारी किया गया है, जिसके अंतर्गत लगभग 7 करोड़ पीएफ कर्मचारी लाभान्वित होंगे | पीएफ की धनराशि प्रत्येक पीएफ कर्मचारी के खाते में 31 मार्च 2024 से क्रेडिट करना शुरू कर दिया जाएगा | ध्यान रहे यह कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं है, पिछली कुछ सालों के रिकॉर्ड के अनुसार इस जानकारी को आपको बताया जा रहा है |
EPFO Interest Rate कैसे चेक करें ?
पीएफ की ब्याज दर को चेक करने के लिए आप दो तरीके का उपयोग कर सकते हैं.
EPFO के पोर्टल में लॉगिन करके..
EPFO पोर्टल में लोगिन करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा..
- सर्वप्रथम आपको अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड डालकर पीएफ की पासबुक को लॉगिन करना होगा .
- आपके सामने पासबुक का विकल्प आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा.
- आप जिस भी मेंबर आईडी का पीएफ का ब्याज चेक करना चाहते हैं उसको आपको चुनना होगा जैसे की 2023-24.
- गौरतलाप है आपने पिछली सभी कंपनियों का जो भी पीएफ का अमाउंट होगा वर्तमान कंपनी की मेंबर आईडी में ट्रांसफर कर लिया होगा, जिससे अब आपको वर्तमान कंपनी की मेंबर आईडी में ही पीएफ का सारा बैलेंस दिखाई देगा.
- यहां पर आपके सामने Int Update करके एक विकल्प दिखाई दे देगा इसके आगे जो भी आपका धनराशि नजर आएगी वह आपका पीएफ पर मिलने वाला ब्याज होगा ध्यान रखना है पेंशन पर कोई भी ब्याज दर लागू नहीं होती .
UMANG App का प्रयोग करके :
- आपको पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए सब प्रथम उमंग एप डाउनलोड करना होगा या ऑफिसर वेबसाइट पर विकसित करना होगा.
- यहां पर आपको मोबाइल नंबर दर्ज करके जो आपके आधार कार्ड से लिंक होगा के द्वारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
- आपके सामने एक सर्च ऑप्शन दिखाई देगा यहां पर आपको EPFO Type करके सर्च करना होगा.
- इसके बाद आपके सामने ब्लू पासबुक का एक विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा
- इसके बाद आपके सामने आपकी जीएफ की पासबुक नजर आ जाएगी
- इसी ऑप्शन में आपको int update का विकल्प दिखाई देगा, इसके सामने जो भी आपकी धनराशि होगी वह आपका पीएफ की धनराशि पर मिलने वाला ब्याज होगा.
निष्कर्ष :-
दोस्तों PF पर मिलने वाला ब्याज एक नॉर्मल FD पर मिलने वाले ब्याज से बेहतर होता है, तो इस पीएफ के अमाउंट को जब भी निकालना हो बहुत ज्यादा इमरजेंसी होने पर ही निकल जाए तो आपके लिए बेहतर होगा | छोटी-मोटी समस्याओं के लिए PF के धनराशि को उपयोग में ना लिया जाए क्योंकि यह आपके भविष्य के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है |
यह जानकारी हमारे यूट्यूब चैनल पर वीडियो के माध्यम से भी उपलब्ध है आप यहां से देख सकते हैं..
दोस्तों आज के लेख में पीएफ पर मिलने वाले ब्याज के बारे में आपको विस्तृत जानकारी दी गई है, अगर फिर भी आपके मन में कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट के माध्यम से अपना सुझाव और सवाल शेयर कर सकते हैं | हमें इसका बेसब्री से इंतजार रहेगा, और आगे भी इस प्रकार के लेख पढ़ने के लिए हमें जरूर फॉलो कर लें | धन्यवाद..