esic death benefits : किसी भी कर्मचारी की मृत्यु उसे परिवार के लिए सबसे बड़ी दुखद घटना होती है , जिसको शब्दों में बयां करना स्वाभाविक नहीं है | इस दुखद घटना में सबसे बड़ी बात आती है कि अगर कर्मचारी घर का पालन पोषण करने वाला एकमात्र सहारा है , तो उस परिवार के लिए इस दुख को सहन करना और ही असहनीय हो जाता है | ESIC दुखद घटना में आर्थिक मदद करने वाला एक अंधे की लाठी साबित होती है , जिससे मिलने वाली आर्थिक सहायता उसके परिवार और उसके बच्चों के आगे पाल पोषण में सहायक बन सकती है | तो आज के लेख में हम विस्तृत में जानेंगे कि किसी भी कर्मचारी की मृत्यु के बाद उसके परिवार को मिलने वाली आर्थिक सहायता में कौन-कौन से पहलू कारगर होते हैं |
What is esic ? ESIC क्या है.
कर्मचारी राज्य बीमा निगम ( ESIC ) एक सरकारी संगठन है, जो भारत में कार्य करने वाले कर्मचारियों और उनके परिवार को सुरक्षा बीमा प्रदान करने का कार्य करती है | इसका मुख्य उद्देश्य भारत में कार्य करने वाले कर्मचारियों को और उनके परिवारों को मेडिकल सुविधा प्रदान करना है | मेडिकल सुविधा में दवाई से लेकर ऑपरेशन तक की सुविधा इसके अंतर्गत आती है |
What is ip Number in ESIC ? ESIC में IP नंबर क्या है?
esic में IP Number से तात्पर्य होता है ‘इंश्योरेंस नंबर’ , यह नंबर esic में पंजीकृत कर्मचारियों के लिए दिया जाता है | IP Number के द्वारा ही कर्मचारी और उनके परिवार को, मेडिकल सुविधा प्रदान की जाती है |
ESIC Death Benefits ? ईएसआईसी में मृत्यु दावा लाभ क्या है ?
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के द्वारा मृत परिवार की सहायता के लिए पेंशन के द्वारा आर्थिक सहायता करती हैं , और साथ ही साथ कर्मचारियों के अंतिम संस्कार के लिए भी आर्थिक सहायता दी जाती है, तो आईए जानते हैं इसके बारे में विस्तृत जानकारी..
अंतिम संस्कार के लिए सहायता( For Funeral Benefiters ) :-
कर्मचारी के अंतिम संस्कार के लिए ऐसी की तरफ से ₹10000 की आर्थिक सहायता दी जाती है , यह आर्थिक सहायता परिवार का वृद्ध सदस्य को प्रदान की जाती है | और कर्मचारियों के घर में कोई भी सदस्य नहीं है तो यह सहायता जो भी उसके अंतिम संस्कार में सहायक होता है उनको प्रदान की जाती है जैसे कि दोस्त, पड़ोसी, रिश्तेदार जो भी हो | अंतिम संस्कार की राशि प्राप्त करने के लिए, मृत कर्मचारी के परिजन या रिश्तेदार को 6 महीने के अंदर esic पहचान कार्ड के साथ फार्म 22 भरकर ESIC के कार्यालय में जमा करवाना होगा |
अंतिम संस्कार के लिए ₹10000 कैसे प्राप्त करें ?
कर्मचारी के अंतिम संस्कार के लिए ₹10000 की रकम प्राप्त करने के लिए , ESIC के द्वारा जारी किया गया फॉर्म 22 को भरकर जो ESIC ऑफिस हो उसमें जमा कर दिया जाएगा, जिसमें दावा करता का बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे |
यह भी पढ़ें :- PF Balance Check 4 Best Method
यह भी पढ़ें :- PF Account में क्या क्या Online Correction कर सकते हैं
Pension Benefits Under ESIC Act 1948 : ईएसआईसी अधिनियम 1948 के तहत पेंशन लाभ ,
ESIC के अधिनियम 1948 के अंतर्गत मिलने वाली पेंशन लाभ को हम निम्नलिखित पांच अवस्थाओं में बांट सकते हैं..
1 :- Window / Remarriage Benefits ( विंडो/पुनर्विवाह लाभ ) :
मृत कर्मचारी की पत्नी को कर्मचारी को मिलने वाली सैलरी का 3/5 हिस्सा ( 75% ) आ जाता है | पत्नी को मिलने वाला यह सैलरी उसकी दूसरी शादी ना हो तब तक या फिर पूरी जिंदगी तक दी जाती है | ध्यान रहे दूसरी शादी होने पर मिलने वाली यह पेंशन समाप्त कर दी जाती है |
2 :- Parents Benefits ( माता-पिता को मिलने वाला लाभ ) :
मृत कर्मचारियों की अगर शादी नहीं हुई थी तो उनके माता-पिता को उनकी सैलरी का 2/5 हिस्सा (40%) दिया जाता है , वर्तमान नियम के अनुसार यह हिस्सा माता के खाते में दिया जाता है | ESIC से मिलने वाली यह पेंशन उनकी पूरी जिंदगी तक दी जाए मतलब मृत्यु के बाद यह पेंशन उनकी भी बंद कर दी जाएगी |
3 :- Children Benefits ( बच्चों को लाभ ) :
मृत कर्मचारी अगर बच्चे हैं तो उनको 2/5 हिस्सा ( 40% ) उनकी सैलरी का उनके बैंक अकाउंट में दिया जाता है, बच्चों को दिए जाने वाली यह पेंशन उनकी 25 साल की उम्र तक दी जाती है |
4 :- Pension time limit 25 years ( पेंशन की समय सीमा 25 वर्ष ):-
मृत कर्मचारियों के बच्चों को मिलने वाली पेंशन की समय सीमा 25 वर्ष तक है, इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर पेंशन प्राप्त करता लड़का है | तो उसको 25 साल तक की आगे तक यह पेंशन मिलेगी , और इसी प्रकार अगर लड़की है तो 25 साल तक उसको भी मिलेगी | अगर इस दौरान लड़की की शादी हो जाती है, तो शादी के बाद पेंशन को बंद कर दिया जाता है चाहे उसकी शादी 25 साल की उम्र से पहले ही क्यों ना हुई हो |
5:- Pension time limit for Disabled children ( बच्चों की बिकने पर पेंशन की समय सीमा ) :-
मृत कर्मचारी के बच्चे में अगर लड़का हो या लड़की कोई भी विकलांग है तो, यह मिलने वाली पेंशन की समय सीमा 25 साल से बढ़कर हो पूरी जीवन पर्यंत हो जाती है |
आपके सवाल हमारे जवाब ( FAQs)
मृत कर्मचारियों के परिवारजन या रिश्तेदार अंतिम संस्कार का राशि कब तक प्राप्त कर सकते हैं ?
अंतिम संस्कार की राशि प्राप्त करने के लिए, मृत कर्मचारी के परिजन या रिश्तेदार को 6 महीने के अंदर esic पहचान कार्ड के साथ फार्म 22 भरकर ESIC के कार्यालय में जमा करवाना होगा |
ईएसआईसी में मृत्यु दावा लाभ क्या है?
जहां रोजगार चोट या व्यावसायिक खतरों के कारण मृत्यु होती है, मृत कर्मचारी के Nominee को मासिक भुगतान के रूप में वेतन के 90% की दर से डीबी का भुगतान किया जाता है।
दोस्तों इस लेख के माध्यम ESIC के द्वारा मिलने वाले मृत व्यक्ति के परिवारजनों को आर्थिक सहायता के बारे में बताया गया है , आशा है यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा | और इस लेख के माध्यम से मैंने आपको पूरी जानकारी देने की पूरी कोशिश की है, फिर भी आपके मन में कोई सवाल या सुझाव हो , तो हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं | हमें आपके सवाल और सुझाव दोनों का बेसब्री से इंतजार रहेगा.. धन्यवाद….
1 thought on “ESIC Death Benefits : कर्मचारी की मृत्यु के बाद मिलते हैं, नॉमिनी को ESIC यह आर्थिक मदद”